फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जंगली हाथी का उत्पात, रौंदी फसल

Tue, 25 Apr 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। कर्तनियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज में जंगली हाथी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कुछ दिनों में जंगली हाथियों के झुंड तो चले गए लेकिन एक जंगली हाथी अब भी जंगल के आसपास खेतों के पास पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। मंगलवार को सेट्ठी फार्म में अचानक जंगली हाथी पहुंच गया। सेट्ठी फार्म में जोगा सिंह की 20 बीघा, गिरी चंद की चार बीघा, मलकीत सिंह की तीन बीघा, हरदेव कौर की चार, तेजा सिंह की दो बीघा गेहूं और गन्ने की फसल को जंगली हाथी ने नुकसान पहुंचाया। किसानों ने हांका लगाया और आग जलाकर किसी तरह हाथी खदेड़ा। जंगली हाथी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें