शिवपुर। कोटवा गांव के पास मंगलवार शाम एक ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से मोपेड सवार सुमन (32) की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति दिलीप पटवा (34) गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव निवासी दिलीप पटवा पत्नी सुमन के साथ बरदहा बाजार से सामान लेकर देर शाम घर लौट रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे कोटवा के पास सामने से आ रही गन्ना लदी ट्राॅली की टक्कर लगने से सुमन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दिलीप को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। भाई शिवम पटेल ने बताया कि दिलीप के एक बेटी और दो बेटे हैं। दिलीप पेशे से फेरी का काम करते हैं। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।