फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मायके गई थी पत्नी, इंजीनियर पति घर पर ले आया महिला दोस्त, अचानक भाइयों के साथ पहुंच गई शिक्षिका और फिर...

Wed, 14 Jun 2023 10:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बहराइच में एक शिक्षिका मायके गई थी। उसका पति अपने घर महिला मित्र को लेकर आ गया। जानकारी होने पर शिक्षिका पत्नी ने भाइयों के साथ पहुंची। पत्नी ने पति की जमकर पिटाई की। उसके भाइयों ने भी हाथ साफ किया। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक महिला कुछ युवकों के साथ एक युवक की पिटाई कर रही है। इस दौरान पिटने वाले युवक के साथ एक दूसरी महिला भी दिख रही है। 
विज्ञापन


वायरल वीडियो के संबंध में बताया जा रहा है कि पिटाई करने वाली महिला अपने भाइयों के साथ पति की पिटाई कर रही है। पिटने वाला युवक नहर विभाग का जेई बताया जा रहा है। अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के संबंध में दावा किया जा रहा है कि एक शिक्षिका मायके गई थी। उसका पति अपने घर महिला मित्र को लेकर आया था। 
विज्ञापन


जानकारी होने पर शिक्षिका पत्नी ने भाइयों के साथ पहुंची। पत्नी ने पति की जमकर पिटाई की। उसके भाइयों ने भी हाथ साफ किया। महिला मित्र खुद को कमरे में छिपते हुए नजर आई। कोतवाल देहात शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच की गई थी। प्रकरण में पति-पत्नी ने समझौता कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें