फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चुनाव में साथी को मिली हार तो वकील ने लगाई घाघरा में छलांग

Sat, 15 Apr 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। बाराबंकी बार एसोसिएशन में अध्यक्ष पद पर साथी अधिवक्ता की हार से क्षुब्ध होकर एक अधिवक्ता ने शुक्रवार रात घाघरा नदी के पुल से छलांग लगा दी। घाघरा चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने गोताखोरों की मदद से अधिवक्ता को सकुशल बचा लिया। बाराबंकी जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला विकासभवन निवासी अधिवक्ता ज्ञानेश शुक्ला (56) ने शुक्रवार की रात घाघरा नदी पर बने एल्गिन ब्रिज पर अपनी बाइक खड़ी की और फिर नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होते ही घाघरा घाट चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी पुल की ओर दौड़े। पुलिस कर्मियों ने तत्काल गोताखोर फेकई की मदद से नाव के सहारे डूब रहे अधिवक्ता को बाहर निकाला। चौकी प्रभारी आदित्य कुमार ने बताया कि बाद में अधिवक्ता ज्ञानेश शुक्ला से जब नदी में कूदने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने एक साथी को बाराबंकी बार एसोसिएशन के चुनाव में खड़ा करवाया था। लेकिन 13 अप्रैल को आए चुनाव में वह हार गया।
इसके बाद से उसे कई अधिवक्ता चिढ़ा रहे हैं और तंज कस रहे हैं जिससे वह बहुत परेशान हैं और इसी से क्षुब्ध होकर उन्होंने नदी में छलांग लगा दी। रेस्क्यू टीम में आरक्षी अवधेश कुमार वर्मा, तेज प्रताप यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें