फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सांप ने काटा तो डिब्बे में किया बंद, इलाज के लिए पहुंचा अस्पताल

Thu, 11 Apr 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत थैलिया निवासी रामसरन यादव (45) पुत्र दुमल प्रसाद मंगलवार रात नौ बजे पूजा करने कमरे में गए। इस दौरान विषैले सांप ने उनके हाथ में काट लिया। इसके बाद सांप आसन के नीचे ही बैठ गया। रामसरन ने परिजनों के साथ ही अपने मित्र को बुलवाकर दिखाया तो आसन के नीचे सांप बैठा था। इस पर सांप को पकड़कर उसे डिब्बे में बंद कर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाए। यहां पर डॉक्टरों ने सांप को देखकर इलाज शुरू किया। इलाज के बाद सेहत में सुधार है।
विज्ञापन

इलाज कर रहे डॉ. शहीर खान का कहना है कि सांप के सामने होने से जहर की पहचान करने और इलाज करने में आसानी हो जाती है। इलाज के बाद पीड़ित खतरे से बाहर है। पीड़ित रामसरन ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसकी पत्नी को भी सांप ने काट लिया था। लेकिन सांप लेकर वह अस्पताल नहीं पहुंचे। इसके चलते उस हिसाब से इलाज नहीं हो पाया और पत्नी की मौत हो गई। इस बार वह सांप को पकड़कर अस्पताल लाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें