सड़क हादसे के बाद जेसीबी द्वारा निकाला जा रहा ट्रैक्टर।
- फोटो : सड़क हादसे के बाद जेसीबी द्वारा निकाला जा रहा ट्रैक्टर।
बौंडी। सीतापुर मार्ग पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने गेहूं लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई और उसमें लदा गेहूं सड़क पर बिखर गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक श्रवण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। घटना के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया।