फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर निकली रथयात्रा का स्वागत

Mon, 05 Jun 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पुरानी पेंशन बहाली योजना संयुक्त मंच के तत्वावधान में निकाली गई रथयात्रा का जनपद मुख्यालय पर पहुंचने पर सोमवार को विभिन्न संगठनों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों की अगुवाई धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर हुंकार भरते हुए आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया।पुरानी पेंशन बहाली योजना संयुक्त मंच के तत्वावधान में डिप्लोमा इंजीनियर्स के प्रांत महासचिव डाॅ.जीएन सिंह की अगुवाई में निकाली गई रथयात्रा का संगठन के पदाधिकारियों ने शहर के बाहरी छोर टिकोरामोड़ पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंच के पदाधिकारियों की अगुवाई रथयात्रा को बाइक पर सवार कर्मचारियों ने अपनी अगुवाई रथयात्रा को धरना स्थल पर लेकर पंहुचे। यहां सभी ने धरना-प्रदर्शन शुरू करते हुए जनसभा का आयोजन किया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए प्रांत महासचिव डाॅ.सिंह ने कहा कि अपने अधिकार की लड़ाई को लेकर राज्य व केंद्रीय कर्मचारियों को एकजुट होकर आंदोलन को निर्णायक स्थित में पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पुरानी पेंशन बहाली की अनुशंसा की थी। लेकिन सरकार में आने के बाद व अपना वादा भूल गए। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बीपी तिवारी ने कर्मचारियों से कहा कि जब तक सभी एकजुट होकर संघर्ष नहीं करेंगे। तब तक सरकार का ध्यान हमारी मांगों की तरफ नहीं जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्रपाल सिंह व प्रदेश महामंत्री ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ ने कहा कि कर्मचारियों ने अब आर-पार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय मुख्य संरक्षक राधाकृष्ण पाठक ने कहा कि शिक्षक समाज का निर्माता है। उसके साथ न्याय होना चाहिए। मंडल अध्यक्ष दिलीप चौहान, प्रांतीय संयुक्त मंत्री एम सिराजुद्दी न्यूटन ने एक स्वर में आवाज बुलंद करते हुए कहा कि जो पेंशन की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा, मंत्री भीम सिंह कुशवाहा, आरके वर्मा, सूरज प्रसाद, विद्याविलास पाठक, प्रवीण श्रीवास्तव, शशीधर पाठक, सरदार सवऊजीत सिंह, गोपाल शरण सिंह ने भी संबोधित कर पूरानी पेंशन बहाली न होने से तक संघर्ष जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें