फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शहर से शिफ्ट होगा साप्ताहिक बाजार

Mon, 28 Aug 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के मुख्य बाजार में रविवार को साप्ताहिक बंदी के दौरान लगने वाली पटरी दुकानों को हटाया जाएगा। यह निर्णय जिला प्रशासन ने शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए लिया है। पटरी दुकानदारों को अपनी जीविका चलाने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए पालिका प्रशासन शहर के अन्य खाली पड़े मैदान पर दुकानों को शिफ्ट कराने को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। प्रशासन के निर्णय को स्थानीय व्यापारियों व आम लोगों ने सही कदम बताया है।
विज्ञापन


शहर की आबादी करीब तीन लाख से अधिक है। शहर का मुख्य बाजार चौक घंटाघर माना जाता है। मुख्य बाजार में प्रतिदिन काफी संख्या में शहर समेत ग्रामीण अंचलों के लोग विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी के लिए आते हैं। शहर के घंटाघर चौक बाजार से गुरुद्वारा तिराहे तक मुख्य मार्ग पर अव्यवस्थित ढंग से सब्जी, फल व अन्य प्रकार के ठेले वाले अपना कब्जा जमाकर सामानों की बिक्री करते हैं।
ऐसे में शहर जाम की चपेट रहता है। शहर को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए प्रशासन की ओर से कई बार कार्ययोजना बनाई गई। लेकिन यह परवान नहीं चढ़ सकी। रविवार को साप्ताहिक बंदी के दिन शहर के मुख्य मार्ग पर चहलकदमी रहती थी। लेकिन करीब तीन वर्ष पूर्व बिना पालिका प्रशासन की अनुमति के शहर के मुख्य बाजार में साप्ताहिक बंदी के दिन बाजार लगने लगी।
विज्ञापन

बाजार में पटरी दुकानदारों ने कब्जा कर सड़क के दोनों छोर पर कई फीट आगे दुकान लगा ली। शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अब पालिका प्रशासन की ओर से मुख्य बाजार में लगने वाली पटरी दुकानों को अन्य स्थान पर शिफ्ट कराने की कार्ययोजना बनाई है। प्रशासन ने पटरी दुकानदारों को साप्ताहिक बाजार हटाने का फरमान जारी कर दिया है। बीते रविवार को नगर पालिका की ईओ ने बाजार का भ्रमण कर दुकानदारों को दुकानों को हटाने की चेतावनी दी है।

व्यापारियों ने निर्णय का किया स्वागत
व्यापार मंडल के महामंत्री दीपक सोनी दाऊजी, इलेक्ट्रिक व्यवसायी अंशू अवस्थी, विक्की तिवारी आदि ने बताया कि यहां प्रत्येक रविवार को सीमापुर, शाहजहांपुर समेत अन्य गैर जनपदों के पटरी दुकानदार आकर दुकानों का संचालन करते थे। दुकान के संचालन की अनुमति पालिका प्रशासन की ओर से नहीं थी। किसके आदेश पर दुकानें संचालित कराई जा रही थी, यह एक पहेली थी। प्रशासन द्वारा दुकानों को हटाने का निर्णय सराहनीय है। दुकानदारों की रोजी-रोटी पर कोई असर न हो, इसके लिए साप्ताहिक बाजार अन्य स्थान पर चलाने की व्यवस्था बनानी चाहिए।
खाली भूमि को किया जा रहा चिह्नित
इस रविवार को पटरी दुकानदारों को दुकानें हटाने का संदेश दिया गया है। अगले रविवार को सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी। साप्ताहिक दुकानों के संचालन के लिए नगर पालिका की खाली पड़ी भूमि को चिन्हित किया जा रहा है। चेयरमैन द्वारा शीघ्र ही स्थानों का चयन कर दुकानदारों को शिफ्ट कराने की व्यवस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन

- प्रमिता सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें