फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बाजारों की साप्ताहिक बंदी के दिन निर्धारित

Tue, 02 Jan 2024 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। प्रशासन ने जिले में नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत क्षेत्र की दुकानों और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों की वर्ष 2024 में साप्ताहिक बंदी के दिनों का निर्धारण किया है।
विज्ञापन

डीएम मोनिका रानी की ओर से जारी आदेश के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र बहराइच के साथ रिसिया, पयागपुर एवं मटेरा बाजार नगर पंचायत क्षेत्र में दुकानों की साप्ताहिक बंदी रविवार को होगी। इसके साथ नगर पालिका नानपारा, शंकरपुर, नवाबगंज, रूपईडीहा, मिहींपुरवा, महराजगंज, कैसरगंज, फखरपुर एवं हुजूरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में भी साप्ताहिक बंदी के लिए रविवार का दिन निर्धारित किया है। जरवल कस्बा क्षेत्र व जरवल रोड की दुकानों की साप्ताहिक बंदी मंगलवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें