बहराइच। नेपाल की पहाड़ियों पर लगातार हो रही बारिश के कारण बैराज से सरयू नदी में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। सरयू ड्रेनेज खंड के सहायक अभियंता बीबी पॉल ने बताया कि बुधवार को गिरिजापुरी बैराज से सरयू में 1.64 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ऐसे में अब सरयू नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो जाएगा।
जरवलरोड के पास एल्निग ब्रिज पर बुधवार शाम छह बजे नदी का जलस्तर खतरे के निशान 106.07 के सापेक्ष 104.826 मीटर रिकार्ड किया गया है। हालांकि, नदी अभी तक खतरे के निशान से नीचे है लेकिन बारिश व बैराज से पानी छोड़ने का सिलसिला जारी रहा तो जलस्तर लाल निशान को पार कर सकता है। संवाद