फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बहन बताकर युवकी ले जा रहा था बॉर्डर पार, एसएसबी ने दबोचा

Mon, 07 Aug 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा(बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान एसएसबी जवानों ने मानव तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर एक युवती को शादी का झांसा देकर नेपाल ले जा रहा था। संदेह के आधार पर एसएसबी जवानों ने रोक कर पूछताछ की तो उसने बहन होने का हवाला दिया। सख्ती करने पर मानव तस्करी का मामला सामने आया। एसएसबी जवानों ने युवती के परिजनों को सूचना देकर उसे सुपुर्द कर दिया, वहीं मानव तस्कर को नेपाल पुलिस ले गई।
विज्ञापन

एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेंट राज रंजन ने बताया कि बीते शनिवार की देर रात एसएसबी जवान चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध नेपाली युवक भारतीय युवती के साथ पहुंचा। उसे रोका गया तो उसने भाई- बहन होने की बात कही। लेकिन सख्ती करने पर उसने राज खोल दिया। उन्होंने बताया कि युवक ने अपना नाम नेपाल के परसा निवासी सुमन थापा बताया।
जांच में पता चला कि युवक की बस्ती जिले की युवती से मुलाकात अयोध्या मेले में हुई थी। जहां युवक ने युवती को पैसे और अच्छी जिंदगी का लालच देकर शादी करने की बात कही और उसे नेपाल ले जा रहा था। कार्यवाहक कमांडेंट राज रजन ने बताया कि घटना की जानकारी युवती के परिजनों को दी गई। जिस पर परिजनों ने युवती के लापता होने और उसे खोजने की बात कही। सोमवार को युवती के परिजनों के पहुंचने पर युवती को उनके हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें