फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बाइक सवार दंपती को वोल्वो ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

Sun, 12 Mar 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा(बहराइच)। नानपारा-रुपईडीहा हाइवे पर शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार वोल्वो बस ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार महिला उछल कर बस की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में महिला का पति भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है, चालक मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत नानपारा देहात के मजरा सद्दीक मड़ैया निवासी अयूब (52) फेरी लगाकर कपड़े बेचता है। शनिवार को नेपाल के जैसपुर स्थित उसकी रिश्तेदार के यहां मंगनी कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए अयूब पत्नी फातिमा बानो (45) के साथ बाइक से नेपाल जा रहा था। इसी दौरान नानपारा-रुपईडीहा हाइवे पर हांडा बसहरी गांव के पास रुपईडीहा की ओर से आ रही तेज रफ्तार वोल्वो बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि अयूब तो उछल कर दूर जा गिया, लेकिन उसकी पत्नी फातिमा बस की चपेट में आ गयी। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक अयूब ने हेलमेट नहीं लगाया था। कोतवाल हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अयूब का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें