बहराइच। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पीआरडी जावन का गिरेबान पकड़कर दो लोग पीट रहे हैं। वायरल वीडियो मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसरों का बताया जा रहा है। प्राचार्य ने पांच सदस्यीय टीम गठित कर मामले की जांच शुरू करा दी है।
वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में दो व्यक्ति ड्यूटी के दौरान पीआरडी जवान का गिरेबान पकड़कर उसकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं। हालांकि पिटाई करने वाले लोग कौन हैं, इसका खुलासा नहीं हुआ।
इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.संजय खत्री ने बताया कि अभी तक पीआरडी जवान या किसी बच्चों की शिकायत उनके पास नहीं आई है। हालांकि वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पांच सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है। एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा कि यह वीडियो कब का है।