फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: उपकेंद्र निर्माण की मांग करते हुए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा। लंबे समय से बिजली संकट झेल रहे ग्रामीणों का रविवार को आक्रोश फूट पड़ा। उर्रा में नया विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने की मांग को लेकर करीब 24 गांवों के सैकड़ों ग्रामीण मोतीपुर उपकेंद्र पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने विद्युत आपूर्ति बंद करा दी, जिससे मिहींपुरवा कस्बे समेत करीब 50 हजार की आबादी वाले ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि लंबी दूरी और अधिक भार के कारण फाल्ट व लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। करीब दो वर्ष पहले उर्रा में नया उपकेंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन जमीन के अभाव में मामला अटक गया। ग्रामीणों ने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर ठोस आश्वासन देने की मांग की। देर शाम तक ग्रामीण पावर हाउस पर डटे रहे। अधिशासी अभियंता निखिल कुमार ने बताया कि वार्ता कर आपूर्ति बहाल कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्वीकृति मिलते ही जमीन चिह्नित कर उपकेंद्र निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें