फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बिजली कटौती से बेहाल ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
ट्रांसफार्मर ठीक न होने से प्रदर्शन करते ग्रामीण। 
विज्ञापन
विशेश्वरगंज। ग्राम पंचायत झूरीकुईयां के लखनपुर गांव में पिछले सप्ताह 16 केवीए क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर जल गया। इससे 50 से अधिक उपभोक्ताओं के घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर विद्युत विभाग का ध्यान समस्या की ओर खींचा। उनका कहना है कि यह ट्रांसफार्मर क्षमता से अधिक भार वहन करता है। इसी कारण यह बार-बार जल जाता है। ग्रामीणों ने 27 जून को जूनियर इंजीनियर तबरेज खान को ट्रांसफार्मर जलने की सूचना दी थी, लेकिन अब तक इसे बदला नहीं गया है। भीषण गर्मी और उमस में लोगों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने तत्काल जला ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है। उन्होंने 25 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें