फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ई-रिक्शे से बैटरी चुराने वाला शातिर गिरफ्तार

Wed, 07 Jun 2023 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ई-रिक्शों से बैटरी चुुराने वाले शातिर चोर को दरगाह पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से आभूषण भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने सामान को सीज करते हुए चोर को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दरगाह थाना क्षेत्र की पुलिस बुधवार को गश्त कर रही थी। इसी दौरान जानकारी मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति बोरे में बैटरी बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा है। जिस पर दरगाह पुलिस ने बहराइच-भिनगा मार्ग पर आसाम चौराहे पर दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया। थाना प्रभारी हरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार चोर की पहचान श्रावस्ती जिले के गिरंट थाना क्षेत्र के भरथा मनिहार निवासी श्रीचन्द्र के रूप में हुई है।
आरोपी ने बैटरी रिक्शों से बैटरी चोरी करने की बात स्वीकार की है। चोर के पास से सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद हुए हैं, जिसे उसने रिसिया थाना क्षेत्र के विशुनापुर गांव से चुराने की बात कही है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें