फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जबरन धर्म परिवर्तन के विरोध पर विश्व हिंदू परिषद के विभाग उपाध्यक्ष को पीटा

Fri, 14 Jul 2023 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच जिले में ईसाई मिशनरियों की ओर से जारी धर्म परिवर्तन की साजिश थमने का नाम नहीं ले रही है। नानपारा तहसील क्षेत्र में दो बड़ी घटनाओं के बाद अब मिहींपुरवा तहसील में धर्म परिर्वतन की बड़ी साजिश सामने आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले में मुर्तिहा कोतवाली के लालबोझा में जबरन धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा था। सूचना पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के विभाग उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने जब इसका विरोध किया तो साजिशकर्ता भड़क उठे और उनके साथ मारपीट शुरु कर दी। सूचना पर पहुंची मुर्तिहा पुलिस ने 10 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आठ लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


जिले में ईसाई मिशनरियों की ओर से जारी धर्म परिवर्तन की साजिश थमने का नाम नहीं ले रही है। नानपारा तहसील क्षेत्र में दो बड़ी घटनाओं के बाद अब मिहींपुरवा तहसील में धर्म परिर्वतन की बड़ी साजिश सामने आई है। बृहस्पतिवार को मुर्तिहा कोतवाली के लालबोझा गांव में ईसाई मिशनरी से जुड़े कुछ लोग लोगों को इकट्ठा कर उनका जबरन धर्म परिवर्तन करवा रहे। जानकारी पर विश्व हिंदू परिषद के विभाग उपाध्यक्ष संदीप सिंह अपने साथियों के साथ गांव पहुंचे और इसका विरोध किया। इस पर सभी भड़क गए और संदीप सिंह की पिटाई कर दी।

संदीप के सिर व शरीर में गंभीर चोट आई है। संदीप सिंह की सूचना पर मुर्तिहा कोतवाल शशि कुमार राणा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे जहां से विहिप उपाध्यक्ष को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया। कोतवाल शशि कुमार राणा ने बताया कि लालबोझा में ईसाई मिशनरी से जुड़े राधेश्याम दिवाकर, भोला, प्रकाश, मगतू विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, उमेश यादव, राजेश निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष बचे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें