अगैया। तस्करी के लिए नेपाल ने जाई जा रही यूरिया को नो मेंस लैंड के निकट एसएसबी ने जब्त कर लिया। जबकि तस्कर नेपाल की ओर फरार होने में सफल रहे। पकड़े गए 17 बोरी यूरिया को एसएसबी ने कृषि विभाग के हवाले कर दिया। एसएसबी 59वीं वाहिनी के उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सीमा चौकी बधापुरवा के पास सीमा स्तंभ संख्या 671 के निकट गश्त कर रहे थे। इस दौरान दो लोग ठेले पर कुछ लाद का नेपाल की ओर जाते हुए दिखाई पड़े, जिन्हें एसएसबी ने रोकने का प्रयास किया तो दोनों व्यक्ति ठेले का सामान पलट कर नेपाल की ओर भाग गए। मौके पर पहुंच कर एसएसबी ने देखा की फेंका गया सामान यूरिया है। जिसे तस्कर नेपाल ले जा रहे थे। एसएसबी टीम ने यूरिया को जब्त कर माल कृषि विभाग के हवाले कर दिया।