फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बेकाबू वाहन ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को रौंदा

Mon, 08 May 2023 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कैसरगंज थाना क्षेत्र में बहराइच-लखनऊ मार्ग पर रविवार देर शाम सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बेकाबू वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अनंतटपरा के मजरा भदरौली निवासी नेता (60) रविवार को किसी कार्य से कैसरगंज बाजार गए थे। वहां से वह घर लौट रहे थे। हाईवे पार करते समय बगदौरापुर के पास उन्हें तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने रौंद दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पिकअप की टक्कर से दंपती घायल
जरवलरोड। थाना क्षेत्र में बाइक सवार दंपती को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती करवाया गया है। जरवलरोड थाना क्षेत्र के जेतौरा निवासी ओम प्रकाश (35) को सोमवार को घर जाते समय बहराइच-लखनऊ हाईवे पर आईपीएल चीनी मिल के पास पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में ओमप्रकाश व पीछे बैठी उनकी पत्नी घायल हो गईं। दोनों को सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें