गाजियाबाद से बिहार जा रहा एक ट्रक रविवार सुबह सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकप को बचाने में पलट गया। यह हादसा नानपारा नगर के पास हुआ। ट्रक में सवार मुरादाबाद निवासी चालक मोहम्मद गयूब (35) घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। खलासी रेहान और असीम को भी चोटें आई हैं।