फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बेकाबू बाइक ने किसान को मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर

Thu, 17 Aug 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान की मौके पर तो बाइक चालक की इलाज के दौरान हुई मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाबागंज (बहराइच)। छुट्टा मवेशियों से फसल की रखवाली कर घर लौट रहे एक किसान को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से चोटिल बाइक चालक को इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोरहिया के मजरा वीरपुर निवासी त्रिभुवन (55) बुधवार की रात चौरी कुटिया के पास फसल की रखवाली करने गए थे। रात लगभग 10 बजे वो घर लौट रहे थे। इसी दौरान नानपारा-रूपईडीहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौरी कुटिया मोड़ के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार श्रावस्ती जिले के गिरंट थाना क्षेत्र के बनकटी निवासी साजिद (25) व उसका साथी छोटकऊ (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी चरदा पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बाइक चला रहे साजिद की भी मौत हो गई। मौत की सूचना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया की बाइक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें