फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मामा ने भांजे पर धारदार हथियार से हमला कर किया मरणासन्न

Fri, 24 May 2024 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा व रामगांव थाना क्षेत्र का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। अलग- अलग दो जगह हुए मारपीट के मामलों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
नानपरा कोतवाली क्षेत्र के कसाईटौला निवासी नसीम ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बृहस्पतिवार की रात उसका पुत्र मोहम्मद राजन (22) लहूलुहान हालत में घर पहुंचा और अचेत हो गया। वह उसे लेकर अस्तपाल पहुंचे जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर मेडिकल काॅलेज भेज दिया गया। उन्होंने पप्पू पर रुपये के लेन-देन के चलते उस पर धारदार हथियार से हमला करने की तहरीर दी। पुलिस ने हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मेडिकल काॅलेज के इएमओ शिवम ने बताया कि राजन को गंभीर हालत में यहां लाया गया था। सर्जनों की टीम बुलाकर उसका उपचार किया गया। हालत अधिक गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। नानपारा प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह का कहना है कि तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों व्यक्ति आपस में मामा भांजे लगते हैं। वहीं रामगांव के लोनिनयनपुरवा निवासी अनूप (20) ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी गढ़वा चौराहा पर मोबाइल हार्डवेयर साॅफ्टवेयर की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात एक व्यक्ति आया और अभद्रता करते हुए गाली गलौज करने लगा। इसी दौरान उसने लैपटाॅप उसके सर पर मार दिया। जिससे वह अचेत होकर गिर गया। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें