फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कार की टक्कर से चाचा-भतीजा घायल

विज्ञापन
हादसे में घायल चाचा भतीजा।
विज्ञापन
मिहींपुरवा। नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर गूढ़ चौराहे के पास शनिवार की शाम एक तेज रफ्तार कार से बाइक में टक्कर लग गई। इससे बाइक सवार चाचा व भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। मोतीपुर थाना के जालिम नगर गांव निवासी बबलू (30) अपने भतीजे सत्या (10) के साथ बाइकके मंझरा गांव गए थे। वहां से जालिम नगर लौटते समय गूढ़ चौराहे के पास लखीमपुर की ओर जा रही एक कार से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। जिससे बबलू व सत्या दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस कर्मियों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेते हुए घटना की जांच शुरू की है।

हादसे में घायल चाचा भतीजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें