फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: छह किलो चरस के साथ नेपाल की दो महिलाएं गिरफ्तार

Tue, 02 Jan 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रूपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर सोमवार को एसएसबी व पुलिस के संयुक्त दल ने नेपाल की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से करीब छह किलोग्राम नेपाली चरस बरामद की। चरस की करीब दो करोड़ बताई बताई जा रही है।
विज्ञापन


रूपईडीहा सीमा चौकी पर पहुंची नेपाल की दो महिलाओं को संदेह के आधार पर एसएसबी 42वीं वाहिनी के जवानों व पुलिस की संयुक्त टीम ने रोका। तलाशी के दौरान महिलाओं के पास करीब छह किग्रा नेपाल की चरस बरामद हुई। पूछताछ में महिलाओं की पहचान नेपाल के भेरी गंगा नगर पालिका के लेखापराजुल निवासी चंद्र कुमारी रेगनी व करथाली निवासी सांचामाया तमांग के रूप में हुई।
एसएसबी के उप कमांडेंट अनिल कुमार यादव के मुताबिक महिलाओं ने बताया कि वे चरस लेकर चंडीगढ़ जा रही थी। पूछताछ के बाद दोनों महिलाओं के पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों महिलाओं को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें