फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे दो नर्सिंगहोम सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अवैध रूप से संचालित हो रहे नर्सिंगहोम व पैथोलाजियों के विरुद्ध सोमवार को भी अभियान जारी रहा। इस दौरान दो नर्सिंगहोम बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित होते मिले, जिस पर उन्हें सील कर दिया गया। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में अवैध रूप से संचालित हो रहे निजी नर्सिंगहोम के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को भी डॉ. अनुराग के नेतृत्व में मटेरा बाजार समेत अन्य स्थानों पर नर्सिंगहोम की जांच की गई। इस दौरान मटेरा बाजार स्थित श्री गुरुनानक हॉस्पिटल मटेरा बाजार व बिंदु सिंह क्लीनिक, जंगली बाबा रोड को बिना रजिस्ट्रेशन संचालित होने पर सील कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें