फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दो करोड़ की चरस के साथ दबोचे गए दो तस्कर

Mon, 10 Apr 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नेपाल से तस्करी कर पांच किलो चरस भारत ला रहे दो तस्करों को रविवार की रात पुलिस ने दबोच लिया। तस्करों के पास से पांच किलो चरस बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग दो करोड़ बतायी जा रही है। पुलिस ने दोनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।मादक पदार्थों की तस्करी रोकने व तस्करों की गिरफ्तारी के लिए रविवार की रात मोतीपुर थाना पुलिस स्वाट टीम संयुक्त रूप से गश्ती कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो तस्कर जंगल के रास्ते चरस की तस्करी कर भारत ला रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि बलईगांव के बस्थनवा रोड से गांव निवासी शाहरुख व बस्थनवा निवासी इस्तिखार को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान शाहरुख के पास से तीन व इस्तिखार के पास से दो किलो चरस बरामद हुई है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग दो करोड़ रुपए है। दोनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें