फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: वैवाहिक कार्यक्रम में भिड़े दो पक्ष, झोंका फायर

Sat, 18 Feb 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। कोतवाली क्षेत्र में नानपारा-बहराइच मार्ग स्थित एक लॉन के बाहर शुक्रवार की देर रात वैवाहिक कार्यक्रम में वाहन टकराने को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने रिवाॅल्वर निकाल ली और फायर झोंक दिया। हालांकि गनीमत रही कि इससे कोई जानमाल की हानि नहीं हुई। सूचना पर सीओ नानपारा राहुल पांडेय दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया। जहां दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने रिवाॅल्वर को अपने कब्जे में ले लिया है।नानपारा-बहराइच रोड स्थित एक लाॅन में शुक्रवार को नानपारा निवासी अयोध्या सोनी के बेटे की शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए बहराइच के मीरखेलापुरा निवासी चंद्रशेखर उर्फ पिंटू भी आए थे। चंद्रशेखर का आरोप है कि विवाह संपन्न होने के बाद देर रात वह घर जाने के लिए अपना वाहन निकाल रहे थे। इसी दौरान बगल स्थित हमीरवासिया सदन में हो रहे वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए कुछ लोगों ने उनके वाहन में टक्कर मार दी। जिसका विरोध करने पर उन लोगों ने उनके साथ मारपीट की। जिसमें सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने अपनी रिवाॅल्वर से फायर किया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के रुपईडहीहा थाना क्षेत्र के देवरा निवासी आदित्य वर्मा ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी बहन की शुक्रवार को शादी थी और सभी कार्यक्रम हमीरवासिया सदन से संपन्न हो रहे थे। इसी दौरान चंद्रशेखर ने अपने वाहन से उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। जब उन्होंने उसका विरोध किया तो चंद्रशेखर ने अपने अपने चार-पांच साथियों के साथ उनके ऊपर हमला कर दिया।
आदित्य ने यह भी आरोप लगाया कि सभी ने महिलाओं के साथ भी मारपीट की। यही नहीं रिवाॅल्वर से फायर भी किया। आदित्य का आरोप है कि तीन लोगों के पास रिवाॅल्वर थी और सभी फायर कर रहे थे। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही आदित्य वर्मा व चंद्रशेखर सोनी का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें