फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े, 22 पर केस

Tue, 08 Aug 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
हुजूरपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को गंदा पानी निकालने को लेकर दो महिलाओ में विवाद हो गया। जिसमें पुरुष भी शामिल हो गए और जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुचीं पुलिस ने विवाद शांत करवाया। दोनो तरफ के 22 लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरैनी निवासी मफिदुल निशा के घर के सामने से नाली मे मंगलवार को पड़ोसी गुड़िया ने गंदा पानी फेंक दिया। जिसे लेकर दोनो महिलाओं में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। जिसमें दोनो पक्षों से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि दोनो पक्षों से 11-11 लोगों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें