फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सियार के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल

Sat, 21 Nov 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रिसिया। रिसिया क्षेत्र के परसा कोदी गांव में शुक्रवार देर शाम सियार ने दो मासूम बच्चों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों पर भी सियार ने झपट्टा मारा, जिससे छह लोग मामूली रूप से घायल हो गए। गांव निवासी मिराज अली का चार वर्षीय बेटा रिहान अली शाम 7:30 बजे घर के बाहर था। तभी सियार ने उस पर हमला कर दिया। वहीं, फैजान अली के दो वर्षीय बेटे इरफान को भी सियार ने निशाना बनाया। परिजन दोनों बच्चों को सीएचसी रिसिया ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दोनों को जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। घायल ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। डीएफओ सुंदरेसा ने बताया कि सूचना मिलने पर वनकर्मियों की टीम मौके पर भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें