फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: डीसीएम व कार की भिड़ंत में दो घायल

Sun, 26 Mar 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ पर माजरे गांव के पास रविवार को डीसीएम व कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें कार सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी गिलौला पहुंचाया जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज, बहराइच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी अंकित शर्मा व जितेंद्र कार से बहराइच गए थे। वहां से दोनों बलरामपुर जा रहे थे। कार बौद्ध परिपथ पर माजरे गांव के पास पहुंची तभी सामने से आ रही डीसीएम से भिड़ंत हो गई। टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान कार सवार अंकित व जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी गिलौला पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल काॅलेज, बहराइच रेफर कर दिया। घटना के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष गिलौला अखिलेश पांडे का कहना है कि घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। कोई तहरीर मिलती है तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें