फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: करंट की चपेट में आकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहित दो की मौत, एक झुलसा

Sat, 06 Jul 2024 03:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
तेजवापुर/बहराइच। दो स्थानों पर बिजली का तार टूटने के कारण करंट की चपेट में आकर एक सरकारी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य झुलस गया। जिनका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के बेड़नापुर गांव में स्थित पान की दुकान के पास शुक्रवार को अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया। जिससे करंट की चपेट में आकर दुकान के बाहर बेंच पर बैठे रामगांव बेहटाभैय्या निवासी गणेश पाल (42) और गांव निवासी सलमान (31) झुलस गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग को फोन कर आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद दोनों को एंबुलेंस से मेडिकल काॅलेज पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने गणेश पाल को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह ब्लॉक संसाधन केंद्र तेजवापुर में सरकारी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात थे। मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल खराब है।
कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक बीके मिश्रा का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कागजी कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, हरदी थाना क्षेत्र के जानकीनगर निवासी रामसमुज (28) की बृहस्पतिवार की देर रात घर के पास स्थित पोल में करंट उतरने से चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के मामा चंदा यादव ने बताया कि वह देर रात कुछ ग्रामीणों के साथ खेत से घर आ रहे थे। तभी टॉयलेट के लिए पोल के पास गया, जहां पहले से तार टूटा पड़ा था और वह करंट की चपेट में आ गए। वह दो भाइयों में बड़े थे। मां की मौत हो चुकी है। उनकी दो बेटी व एक बेटा है। खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। मौत से पिता रामनरेश, पत्नी सुमन सहित अन्य परिजनों में मातम पसर गया है। हरदी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सरोज का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें