फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटके मिले दो शव

Wed, 15 May 2024 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर में किशोरी व नानपारा में युवक की हुई मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नानपारा/फखरपुर (बहराइच)। खपुरवा में मंगलवार को किशोरी व चंदनपुर में युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को फंदे से उतरवाकर जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फखरपुर थाना क्षेत्र के खपुरवा गांव निवासी तरन्नुम (15) का शव दुपट्टे से घर के कमरे में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। जब किशोरी का छोटा भाई घर पहुंचा तो उसके शव को लटका देख चीखपुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मृतका तरन्नुम के चाचा रिजवान ने पुलिस को बताया कि वह बीमार रहती थी और उसका उपचार चल रहा था। एक भाई एक बहन थे। पिता निहार लखनऊ में रहकर ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मौत से परिजनों का हाल बेहाल है। फखरपुर थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय का कहना है कि परिजनों ने बीमारी के कारण फांसी लगाने की बात बताई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नानपारा थाना क्षेत्र के चंदनपुर गांव निवासी बजरंग पासवान (30) का शव मंगलवार को गांव के बाहर स्थित मंदिर के पास लगे पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार की रात खाना खाने के बाद घर से चला गया था। सुबह ग्रामीणों द्वारा उसके पेड़ से लटके होने की सूचना मिली। बजरंग की छह वर्ष पहले शादी हुई थी। कोई संतान नहीं है। पांच भाईयों में सबसे बड़ा था। पिता की मौत हो चुकी है। खेतीबाड़ी व मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मौत से पत्नी सुनीता रो-रोकर बेसुध हो रही है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह का कहना है कि पारिवारिक कलह की बात सुनने में आ रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें