फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दो बाइक टकराईं, युवक की मौत, जीजा और साला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रिसिया। नानपारा-बहराइच मार्ग पर एक रिसॉर्ट के पास मंगलवार देर रात दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मंझौवा निवासी रितिक (19) मेडिकल स्टोर पर कार्य करते थे। वह मंगलवार रात काम के बाद 8:30 बजे के बाइक से घर लौट रहे थे। वहीं, मोतीपुर थाना के कमालपुर निवासी अनिल अपने साले संतोष के साथ बाइक से बहराइच से घर जा रहे थे। रिसिया मोड़ के पास दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में रितिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल व संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय ने बताया कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखे थे। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें