मिहींपुरवा के मटेही में हाथी के उत्पात में नष्ट हुई गन्ने की फसल।
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा वन रेंज की ग्राम पंचायत मटेही निवासी हरिकेश चौबे के गन्ने के खेत में बुधवार की रात टस्कर हाथी ने दस्तक दी। हाथी की चिंघाड़ सुन ग्रामीण सहम गए और तत्काल इसकी सूचना गजमित्रों को दी। सूचना पर पहुंचे गजमित्र जयनारायन, अभय पांडेय, मंगली, पूरन ने मेगाफोन से व हांका लगाकर हाथी को खदेड़ा। लेकिन इस दौरान हाथी ने लगभग दो बिस्वा गन्ने की फसल कोरौंद डाला। रेंजर सुरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि टीम भेज कर क्षति का आंकलन कराया जाएगा और मुआवजा दिलाया जाएगा। गजमित्रों की टीम हाथी की गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।