फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 41 यात्रियों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

Thu, 22 Jun 2023 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। लखनऊ से 41 यात्रियों को लेकर बहराइच जा रही बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। बस में पीछे की सीट पर बैठे एक यात्री की मौके पर मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। बाद में सभी यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया। हादसे के कारण हाईवे पर करीब 30 मिनट तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


लखनऊ से यात्रियों को बैठा कर बहराइच डिपो की बस बहराइच आ रही थी। बृहस्पतिवार सुबह लगभग 5:30 बजे बस चालक लखनऊ -बहराइच राज्य मार्ग पर फखरपुर थाना क्षेत्र के अरईकला में बस रोक कर यात्री को उतार रहा था। तभी से पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार मौरंग लदे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। बस में पीछे की सीट पर बैठे श्रावस्ती जिले के कोतवाली भिनगा के ग्राम पंचायत लख्मणपुर के मजरा भभरापुर निवासी अतीक उर्फ महाजन (32) की मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य यात्री भी चोटिल हो गए।
टक्कर के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सभी यात्री बस से बाहर निकले। हादसे की सूचना फखरपुर पुलिस को दी। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चार यात्रियों को हल्की चोटें आई थीं। यात्रियों को दूसरी बस से उनके घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पेड़ से टकराकर रुकी बस, टला बड़ा हादसा
ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस हाइवे के नीचे उतर गई। हाईवे किनारे लगे एक पेड़ से टकरा कर बस रुक कई। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि अगर बस पेड़ के सहारे नहीं रुकती और पलट जाती तो हादसा और बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें