फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बाइक सवार युवकों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत

Fri, 07 Apr 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
07 बीएचआर 36 - बहराइच-सीतापुर मार्ग पर मानपुरवा के पास सड़क हादसे में मौत के बाद बिलखते परिजन।
विज्ञापन
तेजवापुर (बहराइच)। बहराइच-सीतापुर हाईवे पर बृहस्पतिवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे और बाइक पर ट्रिपलिंग कर रहे थे। इनमें दो आपस में चचेरे भाई थे। मौत को सूचना गांव पहुंचते ही वहां मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल था।
विज्ञापन


हरदी थाना क्षेत्र के गोपचंदपुर पर निवासी केशवराम उर्फ देशराज वर्मा (30) बृहस्पतिवार की शाम मेडिकल कालेज में भर्ती अपनी बहन का हाल जानने गए थे। देशराज के साथ उनके दोस्त गांव निवासी दो चचेरे भाई अजय यादव (28) और दीनानाथ यादव (30) भी गए थे। बहन का हालचाल जानने के बाद रात करीब 10:30 बजे तीनों एक बाइक पर सवार होकर घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान बहराइच-सीतापुर मार्ग पर मानपुरवा के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।

इसमें तीनों युवक ट्रक की चपेट में आ गए और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद मानपुरवा के प्रधान अफसर खान ने ग्रामीणों की मदद से शव को ट्रक के नीचे से बाहर निकलवाया। वहीं हादसे की सूचना कोतवाल देहात आरके पांडेय व तिकोरा मोड़ चौकी प्रभारी को दी। पुलिस ने तीनों युवकों के परिजनों को सूचित कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


वहीं एक साथ तीन मौत की सूचना गोपचंदपुर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। तीनों मृतकों के घरों में मातम छा गया। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक अजय यादव पूर्व ब्लाॅक प्रमुख रामसेवक का बेटा है। वहीं उसके बड़े भाई संजय यादव वर्तमान ग्राम प्रधान हैं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें