फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शिक्षण संस्थानों के निकट कुत्तों के झुंड से परेशानी

Sun, 07 Dec 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 नवाबगंज जीजीआईसी के पास घूम रहे कुत्ते।    -संवाद
विज्ञापन
नवाबगंज। प्रशासन एक तरफ कुत्तों को पकड़ने व उनका बंध्याकरण करने की बात कह रहा है, वहीं दूसरी तरफ कुत्ते सार्वजनिक स्थानों से लेकर शिक्षण संस्थाओं तक दहशत का पर्याय बने हुए हैं। अभिभावक सुषमा पांडेय ने कहा कि कॉलेज व स्कूलों के आसपास कुत्तों का झुंड दिखाई देते हैं, जबकि प्रशासन के जिम्मेदार लोग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। कस्बे में कुत्ते आक्रामक होकर कई बार मवेशियों पर हमला भी कर चुके हैं। अभिभावकों ने कुत्तों के झुंड को कॉलेज व स्कूलों के आसपास से भगाने की मांग करते हुए कहा कि शिथिलता बरती गई, तो बड़ी घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें