फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नौ लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक

Tue, 24 Sep 2024 03:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज के तौर पर नौ लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकालकर तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर दहेज एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


नवाबगंज कस्बा निवासी सायमा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी दो साल पहले गोंडा जिले के करनैलगंज सदर बाजार निवासी सद्दाम हुसैन से हुई थी। आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज के रूप में नौ लाख रुपये और कार की मांग करते हुए पति, ससुर रमजान, ननद रुकसाना, देहात कोतवाली खोरहसा निवासी ननकून शेख प्रताड़ित करते थे और कुछ महीने पहले घर से भगा दिया।

तभी से वह मायके में ही रह रही है। उसे एक बेटी भी है। कुछ दिन पहले पति ने फोन कर तलाक दे दिया। पुलिस ने पति सहित चार लोगों पर मुस्लिम विवाह अधिनियम, दहेज एक्ट, जान से मारने की धमकी, मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें