फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तिरंगे में सितारा बनाकर लहराया, पांच पर केस

Mon, 31 Jul 2023 10:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। पयागपुर थाना क्षेत्र में मोहर्रम के जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने राष्ट्रध्वज से छेड़छाड़ की। अराजकतत्वों ने तिरंगे में चांद सितारा बनाकर उसे गांव में लहराया। इसका कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया तो अराजकतत्व हमलावर हो गए। कुछ ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने तिरंगे से छेड़छाड़ करने वाले पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हसुवापारा में मोहर्रम के सातवीं के जुलूस में कुछ लोग हाथ में तिरंगा झंडा लेकर उसे लहरा रहे थे। अराजकतत्वों ने तिरंगे में पेंट से चांद सितारा बनाया था। फिर यही झंडा लेकर उसे पूरे गांव में घुमाया। जुलूस देखने पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने जब राष्ट्रध्वज से छेड़छाड़ देखी तो उन्होंने विरोध किया। इसके बाद अराजकतत्व भड़क गए।
उन्होंने ग्रामीणों को दौड़ा लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जुलूस के दौरान लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। जिसके बाद कुछ ग्रामीणों ने इसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। इसकी शिकायत पुलिस से भी की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष श्यामदेव चौधरी ने बताया कि वीडियो की जांच की गई है। जांच के बाद पांच लोगों के खिलाफ हेड कांस्टेबल श्रीनाथ शुक्ला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है। हंसुवापारा निवासी ईशा हाफिज, सिकंदर, ताहिर, मुस्लिम और शहंशाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें