फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बहराइच-गोंडा मार्ग पर गिरी डाल, यातायात रहा बाधित

विज्ञापन
पयागपुर क्षेत्र के बहराइच- गोंडा मार्ग पर पेड़ से टूटकर गिरी डाल से यातायात रहा बाधित।
विज्ञापन
पयागपुर। गोंडा-बहराइच मुख्य मार्ग पर सोमवार को पुराने आम के पेड़ की बड़ी डाल टूटकर सड़क पर गिर गई। इससे आधे घंटे से अधिक समय तक आवागमन बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर थानाध्यक्ष दीपक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जाम में फंसे वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला गया। बहराइच से गोंडा जाने वाले वाहनों को भूपगंज बाजार से कांधी कुइयां होते हुए गोंडा भेजा गया, जबकि गोंडा से बहराइच आने वाले वाहनों को अर्जुनपुर कोट बाजार होते हुए भूपगंज बाजार के रास्ते भेजा गया। डाल गिरने से बिजली का खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया। विद्युत विभाग ने तत्काल आपूर्ति बंद कर दी, जिससे बड़ा हादसा बच गया। इसके बाद विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर डाल को काटकर हटाने के बाद क्षतिग्रस्त खंभे की मरम्मत शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें