फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, 24 गांवों की बिजली गुल

Fri, 22 May 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में बख्शीपुरा में धू-धू कर जलता बिजली ट्रांसफार्मर। 
विज्ञापन
चित्तौरा। चित्तौरा में बुधवार रात करीब आठ बजे बख्शीपुरा फीडर के 10 एमवीए ट्रांसफार्मर में आग लगने से 24 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। भीषण गर्मी के बीच बृहस्पतिवार को 22 घंटे बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे करीब एक लाख की आबादी प्रभावित है। बख्शीपुरा फीडर से बहादुरचक फीडर को भी बिजली मिलती है, जिससे अहरौरा, लालगढ़, अशोका, गदनचक, दुलारपुर और नगरौर समेत 24 गांवों को आपूर्ति होती है। विभाग ने बृहस्पतिवार को शहरी क्षेत्र की आपूर्ति दूसरे फीडर से बहाल कर दी, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी बिजली नहीं है। भीषण गर्मी के कारण पेयजल संकट गहरा गया है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने प्रदर्शन की चेतावनी दी है। अधिशासी अभियंता प्रियदर्शी तिवारी ने बताया कि कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे हैं और देर रात तक आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें