फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: घाघराघाट-बुढ़वल रेलखंड के बीच तीसरी लाइन पर आज से दौड़ेंगी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने और ट्रेनों के संचालन को सुगम करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में घाघराघाट-बुढ़वल रेलखंड के बीच नई विद्युतीकृत तीसरी रेल लाइन पर नियमित ट्रेनों का संचालन 20 अगस्त से शुरू होगा। जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि रेल लाइन का कमिशनिंग कार्य पूरा होने के बाद नियमित संचालन की तैयारी पूरी कर ली गई है। इससे इस रेलखंड पर ट्रेनों के संचालन में सुविधा होगी और यातायात व्यवस्था भी बेहतर होने की उम्मीद है। रेलवे के अधिकारियों ने घाघराघाट-बुढ़वल के आसपास रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। रेलवे के मुताबिक, नई लाइन पर ट्रेन संचालन शुरू होने के बाद क्षेत्र में रहने वाले लोग रेलवे ट्रैक के आसपास सतर्क रहें। साथ ही अपने मवेशियों को रेलवे लाइन के आसपास खुला न छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें