फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क कटने से आवागमन ठप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गुरुगुज पुरवा गांव के पास प्रदर्शन करते ग्रामीण।  - फोटो : गुरुगुज पुरवा गांव के पास प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
मटेरा। ग्राम असवा मोहम्मदपुर के ऋषि नगर गुरुगुज पुरवा गांव के पास बरसात के चलते सड़क कट जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रघुनाथ साहनी के घर के पास सड़क का बड़ा हिस्सा बह जाने से दो गांवों के बीच आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। इससे क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी रास्ते से इटहा, जगदीश नगर, मसूद नगर, बसथनवा, पकरा, देवरिया, मैना और नेवरिया सहित दर्जनों गांवों के लोग आसानी से नानपारा तहसील पहुंचते थे, लेकिन सड़क कटने के कारण अब लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। मुन्ना लाल साहनी, रघुनाथ, चौथी राम, विनोद कुमार, दिनेश और छोटेलाल आदि ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें