मिहींपुरवा। लगातार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से परेशान व्यापारियों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल मिहींपुरवा के अध्यक्ष संजय सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में यह ज्ञापन दिया गया। व्यापारियों ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर एक सितंबर से दुकानें बंद कर आंदोलन शुरू होगा। ज्ञापन में कहा गया कि भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति लगातार बाधित है। कभी लो-वोल्टेज तो कभी 33 हजार केवी लाइन में खराबी बताकर कई-कई घंटे बिजली काटी जाती है। इससे व्यापारियों के कारोबार और आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में महामंत्री विजय पोरवाल भी शामिल थे।