कतर्नियाघाट जंगल में भ्रमण के दौरान पर्यटकों को दिखा बाघ।
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग आने वाले पर्यटकों को लगातार बाघ के दीदार हो रहे हैं, इससे पर्यटकों में खुशी है। शुक्रवार को कतर्नियाघाट में सफारी पर निकले पर्यटकों को तीन-तीन बाघ दिखे, इससे पर्यटक गदगद रहे। डीएफओ बी. शिवशंकर ने बताया कि छह नवंबर को कतनिर्याघाट पर्यटकों के लिए खुला था जिसके बाद से लगातार पर्यटकों को बाघ दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर को, 22 दिसंबर को पर्यटकों को चार बाघ दिखे थे। वहीं 25 दिसंबर को जंगल भ्रमण पर गए 14 सफारियों पर सवार पर्यटकों को पांच व 27 दिसंबर को चार सफारी वाहनों पर सवार पर्यटकों को तीन बाघों के दीदार हुए हैं।