फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हाथी देख पर्यटक हुए रोमांचित

Wed, 22 Apr 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कतर्नियाघाट में पर्यटकों को दिखा हाथी। - स्रोत : पर्यटक
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट में जंगल सफारी के दौरान मंगलवार को पर्यटकों को सड़क पर विचरण करता हाथी दिखा, जिससे सभी रोमांचित हो उठे। लखीमपुर जिले के गोला गोकर्णनाथ से आए पर्यटक सुमित कुमार और सूरज सिंह अपने साथियों के साथ जिप्सी पर सवार होकर जंगल भ्रमण पर निकले थे। तभी अचानक बंधा रोड पर उन्हें एक हाथी घूमता हुआ नजर आया। जिप्सी चालक ने सतर्कता बरतते हुए वाहन को वहीं रोक दिया और हाथी के जंगल की ओर लौटने का इंतजार किया। करीब 15 मिनट बाद हाथी के जंगल में जाने पर आगे बढ़े। इस दौरान पर्यटकों ने हाथी की तस्वीरें अपने कैमरों में कैद कर रोमांचक पल को यादगार बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें