फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेज हवाओं के बीच हुई मूसलाधार बारिश, बिजली व्यवस्था ध्वस्त

Sat, 28 Sep 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में बृहस्पतिवार की देर रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तेज हवा के झोंके से कहीं पेड़ गिरने, तो कहीं लाइन में फाॅल्ट आ जाने से जिले की बिजली व्यवस्था ध्वस्त रही। वहीं शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में जलभराव की स्थित बन गई। तेज हवाओं के झोंके ने किसानों की फसलों को भी बर्बाद कर दिया है। तेज हवा व मूसलाधार बारिश ने लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। शहर के ज्यादातर इलाको में बृहस्पतिवार की रात भर बिजली गायब रही व शुक्रवार को पूरे दिन कटौती का खेल चलता रहा। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली न आने से पानी की भी समस्या रही।
विज्ञापन

.............................................
महसी के भेडिये प्रभावित 200 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
महसी विकस खंड के दो सौ गांव में बीते बृहस्पतिवार की रात 12 बजे से शुरू हुई तेज हवा से आपूर्ति ठप है। देर शाम तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। हालात यह है कि अंधेरा का फायदा उठाकर एक बार फिर भेड़ियों का हमला तेज हो गया है। प्रशासन व्यवस्था को सुधारने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहा है। जिससे ग्रामीणों की मुश्किले थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
....................
पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था चरमराई
रूपईडीहा व बाबागंज कस्बे में बारिश और तेज हवा के झोकों के बीच लाइन पेड़ गिरने से सुबह चार बजे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। करीब 50 हजार की आबादी को परेशानी उठानी पड़ी। कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र अवर अभियंता रामगोपाल अनमोल ने बताया कि मेन लाइन पर पेड़ गिरने से विद्युत लाइनों को क्षति पहुंची है। लाइनों की जांच की जा रही है। कर्मचारी जुटे हुए है। शीघ्र ही व्यवस्था पटरी पर लौट आएगी। इसके अलावा बारिश के चलते रूपईडीहा नेशनल हाईवे पर भारी जलजमाव की स्थित बन गई। जलजमाव के चलते यहां के दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। कई स्थानों पर जलभराव की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

.............................
15 घंटे से बाधित है बिजली आपूर्ति
बारिश के बीच धरसंवा गिलौला पचदेवरी फीडर बिजल आपूर्ति ठप हो गई। 16 घंटे से अधिक समय बीतने को है, आपूर्ति अभी शुरू नहीं हो सकी। इस दौरान क्षेत्र के 25 गांवों की 50 हजार से अधिक की आबादी बिजली पानी को लेकर परेशान है। वहीं बारिश के चलते चित्तौरा विकास खंड जाने वाले मार्ग पर पानी भर जाने से रास्ता बंद हो गया है।
.................................
बाक्स-
चित्तौरा ब्लॉक के अहिरौरा, लडगढ़हा, नगरौर समेत दो दर्जन गांव की बिजली आपूर्ति बहादुर चक उपकेंद्र से हो रही है, लेकिन बीते बृहस्पतिवार की देर रात आई तेज हवा व बारिश के चलते एक बजे से आपूर्ति ठप है। करीब चार बजे आपूर्ति शुरू हुई। इस दौरान 15 घंटे तक लोगों को बिजली पानी को लेकर परेशान होना पड़ा।
............................
रिसिया नगर पंचायत में छह घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
जिले में तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश से रिसिया नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस दौरान लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा। वहीं क्षेत्र के किसान प्रेम वर्मा, सुरेश प्रताप सिंह, रमाशंकर सिंह का कहना है बारिश से अभी फसलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि तेज हवाओं के चलते खेत में लगी धान की फसल को नुकसान पहुंच सकता है।
..........................................
तेज बारिश ने धान की फसलों को पहुंचाया नुकसान
खैरीघाट क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरेगंगा प्रसाद गांव में तेज हवा झोंके व मूसलाधार बारिश ने किसानों के खेत में लगी धान की फसलों को खासा नुकसान पहुंचाया है। तेज हवा के चलते गांव निवासी रामपाल व रामअचल यादव की एक-एक बीघा, कुंवर वर्मा की तीन बीघा, महसी टेपरा निवासी रानाबीर सिंह की एक बीघा धान व चार बीघा गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

..............................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें