नानपारा में स्थित टोल प्लाजा। -संवाद
बहराइच। एक अप्रैल से हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को टोल पर और जेब ढीली करनी पड़ेगी। जिले में तीन टोल प्लाजा हैं, इनमें 20 से लेकर करीब 150 रुपये से भी ज्यादा तक टोल महंगा हुआ है। इन तीनों टोल प्लाजा से प्रतिदिन करीब 60 हजार से भी अधिक वाहन गुजरते हैं। लोग पहले से ही महंगे डीजल-पेट्रोल की मार झेल रहे हैं अब टोल महंगा होने से वाहन स्वामियों को और भी खर्च उठाना पड़ेगा। इसका असर बाजार पर भी पड़ सकता है। बस से लेकर निजी वाहनों का किराया व माल भाड़ा भी बढ़ने की उम्मीद है।हाईवे पर बिना हिचकोले खाए यात्रा करने वाले वाहन चालकों को एक अप्रैल से अपनी जेब और ढीली करनी होगी। शासन की ओर से टोल टैक्स में बढ़ोतरी करते हुए नई दरें जारी कर दी गयी हैं। लखनऊ मार्ग पर कैसरगंज, नेपाल के रास्ते में नानपारा व गोंडा मार्ग पर दुलारपुर टोल प्लाजा बना है। यहां पर वाहनों के टोल के दाम अलग-अलग है जो अब पहले से महंगा हो गया है।
-
सरकार द्वारा जारी नया टोल रेट
1- कैसरगंज टोल प्लाजा के रेट
वाहन पहले की दर बढ़ी दर
कार-जीप 40- 60
हल्के मालवाहक 65- 100
बस-ट्रक 140- 210
थ्री एक्सल(कामर्शियल वाहन) 150- 230 ओवरसाइज वाहन- 265-400
हैवी कामर्शियल वाहन 220- 330
2- नानपारा- टोल प्लाजा के रेट
वाहन पहले की दर बढ़ी दर
कार-जीप 45- 70
हल्के मालवाहक 75- 115
बस-ट्रक 160- 240
थ्री एक्सल(कामर्शियल वाहन) 175- 260 ओवरसाइज वाहन- 305-460
हैवी कॉमर्शियल वाहन 250- 375
-
3- गोंडा हाईवे का दुलारपुर टोल प्लाजा
वाहन पहले की दर बढ़ी दर
कार-जीप 50- 80
हल्के मालवाहक 85- 125
बस-ट्रक 175- 265
थ्री एक्सल (काॅमर्शियल वाहन) 190- 290
ओवरसाइज वाहन- 335-505
हैवी कामर्शियल वाहन 275- 415