1- क्रिकेट मैच
- सुबह 10:00 बजे। केडीसी के मैदान पर क्रिकेट का अभ्यास मैच खेला जाएगा। यह जानकारी आयोजक गोविंद ने दी।
2- जन आरोग्य मेला
- सुबह 10:00 बजे। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जन आरोग्य मेले का आयोजन होगा। यह जानकारी सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने दी।
3- वॉलीबाल प्रतियोगिता
- सुबह 10:00 बजे। नवाबगंज के जूनियर हाईस्कूल परिसर में जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। यह जानकारी आयोजक अरसू सिद्दीकी ने दी।
4- परामर्श शिविर
- सुबह 11:00 बजे। पुलिस लाइन स्थित सभागार में परिवार परामर्श शिविर का आयोजन होगा। यह जानकारी केंद्र प्रभारी आरएस मिश्रा ने दी।
-
5- संगोष्ठी
- शाम 07:00 बजे। रिसिया के नानकपूरा मोहल्ले में भारत विकास परिषद की ओर से संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। यह जानकारी अध्यक्ष सुधीश अग्रवाल ने दी।