1- राम विवाह मेला
सुबह 11:00 बजे। बाबा परमहंस दास कुट्टी बाबागंज परिसर में राम विवाह मेले का आयोजन होगा। यह जानकारी आयोजन समिति अध्यक्ष बाबा दीन वर्मा ने दी।
2- क्रिकेट मैच
सुबह 11:30 बजे। केडीसी मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। यह जानकारी आयोजन समिति के पदाधिकारी गोविंद चौहान ने दी।
3- किसान पाठशाला
दोपहर 02:00 बजे। तेजवापुर ब्लॉक के चन्दनापुर सिकड़िहा गांव में किसान पाठशाला का आयोजन होगा। यह जानकारी प्राविधिक सहायक ग्रुप सी अनुराग यादव ने दी।
4- श्रीराम कथा
शाम 05:00 बजे। शिवपुर के बरदहा बाजार स्थित बाबा परमहंस धाम पर श्रीराम कथा का आयोजन होगा। यह जानकारी आयोजक महंत सालिकराम दास ने दी।